संतान नहीं होने दुखी व्यक्ति ने की आत्महत्या

Please Share

देहरादून: असल वहज का अब तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन एक बात जो सामने आई है। उससे यह पता चलता है कि व्यक्ति संतान नहीं होने से दुखी रहता था। मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

मामला राजपुर थाने का है। पुलिस के अनुसार उनको जानकारी मिली थी कि जाखन क्षेत्र में एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना पर चैकी प्रभारी जाखन पुलिस मौके पर पहुंचे। मौके पर मृतक की पहचान विजय छेत्री निवासी चंद्रवटी, जाखन, उम्र 45 वर्ष के रूप में हुई। लोगों ने बताया कि वह संतान नहीं होने से परेशान रहता था। इसके चलते वह अपनी पत्नी से भी दूर रहने लगा था। 

You May Also Like