निकाय चुनाव: सभी सीटों पर होगी भाजपा की जीत: धन सिंह रावत

Please Share
देहरादून: सोमवार को भाजपा प्रत्याशी सुनील उनियाल गामा ने नामांकन पत्र भरा। इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, धन सिंह रावत, हरबंस कपूर व गणेश जोशी समेत कई भाजपा नेता मौजूद रहे।
इस दौरान धन सिंह रावत भाजपा की जीत से काफी आश्वस्त नजर आए। उन्होंने कहा कि, सभी सीटों पर भाजपा का परचम लहराएगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, भाजपा ने महिलाओं और युवाओं पर भरोसा जताया है और सभी को भरपूर मौका दिया गया है।
वहीँ प्रत्याशी गामा ने पार्टी द्वारा उन पर विश्वास जताने के लिए प्रदेश नेतृत्व और केंद्रीय नेतृत्व का आभार प्रकट किया। साथ ही कहा कि, सभी सीटों पर भाजपा की जीत होगी।

You May Also Like