रुद्रप्रयाग में दुकानों को हटाये जाने का रास्ता साफ़, शिफ्ट होंगे प्रभावित व्यापारी

Please Share

रुद्रप्रयाग: सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के निर्माण को लेकर ध्वस्त हुई 12 अस्थाई दुकानों को अब प्रशासन नगर में ही अन्य जगह शिफ्ट करने जा रहा है। बुधवार की शाम को प्रशासन की दुकानों की हटाने की प्रक्रिया शुरु हुई थी जिस पर व्यापारियों ने भारी विरोध किया था और प्रशासन महज 6 दुकानों को हटा पाया था। व्यापारियों के आक्रोश को देखते हुए प्रशासन ने अपनी कार्यवाही को रोक दिया था। मगर अब प्रभावित व्यापारियों व प्रशासन के बीच बातचीत हो चुकी है।

जिलाधिकारी ने बताया कि, प्रभावित 12 व्यापारियों को तत्काल विस्थापित किये जाने के क्रम में नगर के नये बस स्टैण्ड के समीप अस्थाई दुकानें बनाने के निर्देश दिये गये हैं और उन्हें आश्वस्त किया गया है कि भविष्य में जब भी नगर पालिका द्वारा स्थाई दुकानों का निर्माण किया जायेगा तो प्रभावित व्यापारियों को वरीयता के आधार पर दुकानों का आवंटन किया जायेगा।

You May Also Like