हॉट मिक्स निर्माण कार्य का क्षेत्रीय विधायक राजेश शुक्ला ने नारियल फोड़कर किया शुभारंभ

Please Share

किच्छा: हल्द्वानी मार्ग के हॉट मिक्स निर्माण कार्य का क्षेत्रीय विधायक राजेश शुक्ला ने नारियल फोड़कर शुभारंभ किया।विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी की त्रिवेंद्र सिंह रावत सरकार सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास के नारे पर काम कर रही है। विधायक शुक्ला ने कहा कि किच्छा विधानसभा क्षेत्र की जनता से किए गए हर वादे को सरकार से पूरा कराने के लिए संकल्पित हूं। उन्होंनक हा कि उक्त मार्ग के लिए धन स्वीकृत होने के बाद, बरसात के कारण उक्त मार्ग के हॉट मिक्स निर्माण के कार्य में देरी हुई है। आज कार्य प्रारंभ हो गया है। मार्ग निर्माण में देरी से जनता को हुई परेशानी के लिए खेद जताया।

विधायक राजेश शुक्ला ने बताया कि दो राष्ट्रीय राजमार्गों को जोड़ने वाले किच्छा-नगला मार्ग की हालत खराब हो गयी थी जिसके निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से मिलकर, धन आवंटित कराने के बाद आज कार्यदायी संस्था द्वारा कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें: पति के साथ कुछ विवाद के चलते पत्नी ने लगाई फांसी, पति आर्मी के सेकेंड बिहार रेजिमेंट में हवलदार

बीते दिन अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग के साथ उक्त मार्ग का निरीक्षण किया एवं मार्ग के दयनीय स्थिति पर कड़ा रोष व्यक्त किया था, जिसपर अधिशासी अभियंता मनोज दास ने सितंबर प्रथम सप्ताह से हॉट मिक्स मार्ग के निर्माण का भरोसा दिया था, जिसके बाद आज कार्य विधिवत रूप से प्रारंभ हुआ है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है। किच्छा हल्द्वानी मार्ग का हॉट मिक्स निर्माण कार्य प्रारंभ होने पर जेस्ट ब्लाक प्रमुख नीरज टाकुली, प्रधान संघ अध्यक्ष दीपा कांडपाल, ग्राम प्रधान वीरेंद्र यादव, क्षेत्र पंचायत सदस्य राजेश प्रताप सिंह, महेश यादव, पूर्व ग्राम प्रधान नंदलाल यादव, विधायक प्रतिनिधि टीकम सिंह कोरंगा, अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष महेंद्र बाल्मीकि, हेमू बिष्ट, लक्ष्मण कार्की, कुशल सिंह कोरंगा, संजय आर्य ,मनीष गुप्ता, अखिलेश यादव, परमेश्वर यादव, परमेश्वर कुशवाहा, बालकिशन यादव ,वंदना कुशवाहा, कमल ठटोला, दिग्विजय सिंह खाती, महेंद्र कुमार बाल्मीकि, सचिन शर्मा, अंगद यादव, धर्म सिंह यादव, राजेश तिवारी, डीएन यादव, मुन्ना चौबे, शिव कुमार यादव आदि ग्रामवासियों ने विधायक शुक्ला का आभार जताया। इस दौरान जेई किशोर कुमार भी मौजूद थे।

You May Also Like

Leave a Reply