युवती के साथ बलात्कार कर दो भाई सहित पिता गिरफ्तार..

Please Share

देहरादून: एक युवती द्वारा थाना प्रेमनगर में लिखित तहरीर दर्ज कराई गयी कि उसके पिता का काफी वर्षों पूर्व देहांत हो चुका है। उसके पश्चात उसकी माँ ने दूसरा विवाह कर लिया। वह यहां पर अपनी मां, सगे एवं  सौतेले  भाई के साथ रह रही है। लेकिन उसने अवगत कराया कि उसके सौतेले पिता एवं दोनों भाइयों द्वारा विगत कई वर्षों से उसका यौन शोषण कर उसके साथ बलात्कार किया गया। क्योंकि उसकी मां रात को ड्यूटी चली जाती थी।

उसके बाद मौका देख कर अलग-अलग समय पर इन तीनों के द्वारा पीड़िता के साथ बलात्कार किया जाता रहा। प्रार्थिनी की तहरीर के आधार पर थाना प्रेमनगर में तत्काल मुकदमा दर्ज कर विवेचना उपनिरीक्षक सरिता बिष्ट, थाना कोतवाली नगर द्वारा प्रारंभ की गई।

विवेचना के दौरान पीड़िता के बयान लिए गये, जिसमें पीड़िता द्वारा घटना को सही बताया गया। जिसके आधार पर पीड़िता के सौतेला पिता, सौतेले भाई एवं सगे भाई तीनों को गिरफ्तार किया कर लिया गया। अभियुक्तों को आज गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय में पेश जेल भेज दिया गया।

You May Also Like