पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल को पड़ा दिल क दौरा, अस्पताल में भर्ती

Please Share

देहरादून: पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और जागेश्वर के विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल को देर शाम दिल का दौरा पड़ गया। जिस कारण उन्हें बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए तुरंत आईसीयू में भर्ती कराया। हालांकि तब भी हालत में सुधार नहीं हुआ तो उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद देर रात ही हल्द्वानी रेफर किया गया। फिलहाल उनकी हालत में सुधार बताया जा रहा है। वहीं सूचना मिलते ही तमाम नेता समेत समर्थक उन्हें देखने के लिए अस्पताल पहुंच रहे हैं।

कांग्रेस विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल

जानकारी के मुताबिक पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल एक दिन पहले लमगड़ा में थे। इस दौरान वो यहां आरा सल्फर में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रहे थे। बैठक के  दौरान उन्हें अचानक सीने में दर्द की शिकायत हुई जिसके बाद उन्हें डॉक्टर के पास ले जाया गया। डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए तुरंत बेस स्पताल में भर्ती कराने की सलाह दी। जहां से उन्हें हल्द्वानी रेफर कर दिया गया।  फिलहाल  उनका उपचार जारी है।

You May Also Like