सीएम त्रिवेंद्र रावत व प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट की उपस्थिति में कांग्रेस पूर्व महानगर अध्यक्ष भाजपा में शामिल

Please Share

देहरादून: प्रदेश में निकाय चुनाव के दौरान उत्तराखंड में राजनीतिक पार्टियों में उठापटक जारी है। राजनीतिक  पार्टियों के कई कार्यकर्ताओं का पार्टी बदलने का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस को देहरादून में बड़ा झटका लगा है।

देहरादून में कांग्रेस के पूर्व महानगर अध्यक्ष पृथ्वीराज सिंह चौहान बीजेपी में शामिल हुए हैं। बीजेपी प्रदेश कार्यालय में मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष की मौजूदगी में वे भाजपा में शामिल हुए। पृथ्वी राज चौहान के साथ कई कांग्रेसी कार्यकर्ता भी बीजेपी में शामिल हुए। इसके साथ ही कांग्रेस व्यापार मंडल के अध्यक्ष पंकज मसून भी बीजेपी में शामिल हुए।

You May Also Like