आखिरी दिन प्रीतम सिंह ने भरा नामांकन, उमड़ा जनसैलाब

Please Share

देहरादून: लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण के आज आखिरी दिन देहरादून में कांग्रेस प्रत्याशी प्रीतम सिंह ने नामांकन किया। कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में टिहरी लोकसभा सीट से प्रत्याशी प्रीतम सिंह की नामांकन रैली कांग्रेस मुख्यालय से निकली। इस दौरान कांग्रेस ने शक्ति प्रदर्शन किया। प्रीतम सिंह के जूलूस में हजारों की संख्या में भीड़ उमड़ी।

वहीँ प्रीतम सिंह ने नामांकन के बाद सभी सीटों पर कांग्रेस की जीत का दावा किया। उन्होंने कहा कि, मोदी सरकार ने अपनी पिछले किसी भी वादे को पूरा नहीं किया, बल्कि तुगलगी निर्णयों से देश को तबाह करने का काम किया और वही हाल राज्य सरकार का भी है।

You May Also Like