प्रेमी संग फरार पत्नी को ढूंढने दर-दर भटक रहा पति, जानिये वजह..

Please Share
पिथौरागढ़: जनपद के बास्ते गांव से एक महीने पहले दो बच्चों की माँ अपने प्रेमी के साथ घर से गायब हो गयी थी। वही गायब महिला का पति पिछले एक महीने से पत्नी की तलाश के लिए पुलिस और जिला प्रशासन के कई बार चक्कर काट चुका है लेकिन उसे हर जगह से निराशा हाथ लगी है।लापता महिला के पति का कहना है की उसने पत्नी की गुमशुदगी की प्राथमिकी शिकायत दर्ज की है। लेकिन उसे मामले को लेकर परेशान किया जा रहा है। एक महीना बीत जाने के बाद भी पत्नी को बरामद नहीं किया गया है। वही प्रशासन का कहना है की मामले को संज्ञान में ले लिया गया है और कोर्ट के माध्यम से ही महिला की तलाश की जायेगी।
महिला के पति चन्द्र शेखर जोशी का आरोप है कि, महिला घर से 4 तोला सोना और पचास हजार की नगदी लेकर गयी है। दरअसल पति चन्द्र शेखर जोशी की दुकान और दो टिप्पर भी महिला के नाम पर हैं। जिस कारण वो अपनी पत्नि को खोज रहा है। आपको बता दें कि महिला का पति सम्पन्न परिवार का रहने वाला है। मगर पत्नि के जाने के बाद अब परिवार के साथ ही बच्चों पर भी दुखों का पहाड़ टूट गया है।
महिला का प्रेमी कोई और नही बल्कि पति द्वारा ही काम पर रखा गया टिप्पर चालक है। जो एक महीने पहले महिला को अपने साथ भगा ले गया। पुलिस द्वारा ट्रेस किये जाने पर महिला और प्रेमी की लोकेशन सिडकुल हरिद्वार बताई जा रही है। बता दें कि, महिला की बड़ी बेटी 9 साल की और छोटा बेटा 6 साल का है। जिन्हे छोड़कर महिला अपने प्रेमी संग फरार हो गयी है। आपको बता दें महिला का प्रेमी गोपू सिंह बोहरा जिले के ही बांस का रहने वाला है।

You May Also Like