वित्त मंत्री प्रकाश पंत के सभी विभाग संभालेंगे अब मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र

Please Share

देहरादून: उत्तराखंड वित्त मंत्री प्रकाश पंत का बीमारी के चलते लम्बे समय से उपचार चल रहा है। जिसके चलते उनके विभागों का काम सही प्रकार से नहीं हो पा रहा था । ऐसे में वित्त मंत्री के स्वास्थ्य और राज्य के महत्वपूर्ण कार्यों को देखते हुए सोमवार को उत्तराखंड कार्य नियमावली के नियम 3 में संशोधन कर दिया गया है। इस संशोधन के तहत वित्त मंत्री के सभी विभाग अब मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत संभालेंगे।

बता दें कि सोमवार को मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह की ओर से जारी आदेश के अनुसार 23 मार्च 2017 के शासनादेश में आंशिक संशोधन किया गया है।इससे पंत के विभाग संसदीय कार्य, विधायी, भाषा, वित्त, आबकारी, पेयजल एवं स्वच्छता, गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग अब मुख्यमंत्री के अधीन आ गए हैं। गौरतलब है कि वित्त मंत्री प्रकाश पंत प्रदेश के वरिष्ठ मंत्रियों में से हैं, लेकिन लगभग दो माह से वे बेहद बीमार चल रहे हैं। वो दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती हैं। मुख्यमंत्री हाल ही में उनका हालचाल जानने दिल्ली गए थे।सूत्रों के अनुसार यह भी कहा जा रहा है कि मंत्री प्रकाश पंत एक दो दिन में इलाज के लिए विदेश रवाना हो सकते हैं।

You May Also Like