पुलिस ने बिना कागजातों के चले रहे ई-रिक्शा चालकों के खिलाफ चलाया अभियान

Please Share

हरिद्वार: पुलिस ने शुक्रवार को अभियान चलाकर यातायात नियमों के उल्लंघन करने वालों के खिलाफ दंडात्मक कार्यवाही की। अवैध रूप से सड़को पर दौड़ रहे ई-रिक्शाओं पर शिकंजा कसते हुए पुलिस ने दर्जनों रिक्शो का चालान काटा।

एसएसपी हरिद्वार के आदेशानुसार, हरिद्वार सीओ सिटी प्रकाश देवली ने देवपुरा चौक पर ई-रिक्शाओं के कागजातों की जांच पड़ताल की। जिनमें से अधिकतर ई-रिक्शा चालकों पर न तो लाइसेन्स थे और न ही रजिस्ट्रेशन कागजात। जिसके चलते रिक्शा चालकों के चालान काटे गए। वहीँ पुलिस की इस कार्यवाही के चलते ई-रिक्शा चालकों में हड़कंप मच गया।

आपको बता दें कि, हरिद्वार की सड़कों पर अधिकांश अप्रशिक्षित चालको द्वारा ई-रिक्शा चलाये जा रहे हैं, जिसकी वजह से शहर में रोजाना सड़क दुर्घटनाएं होती रहती है। इसी के मद्देनजर पुलिस द्वारा यह अभियान चलाया गया।

You May Also Like