देहरादून: पत्नी से विवाद के चलते युवक ने फांसी लगा की आत्महत्या

Please Share
देहरादून: थाना बसंत विहार के अंतर्गत इंदिरा नगर कॉलोनी में एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली गई। उक्त सूचना पर चौकी प्रभारी इंदिरानगर मय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। मृतक की पहचान नितिन नामदेव पुत्र रविन्द्र प्रसाद नामदेव, उम्र 30 वर्ष, निवासी 1220 इंदिरा नगर कॉलोनी, वसंत विहार के रूप में हुई।
जानकारी करने पर परिजनों द्वारा बताया गया मृतक का विवाह वर्ष 2017 में दिसंबर माह में हुआ था। शादी के पश्चात मृतक का अपने परिजनों के साथ पारिवारिक विवाद चल रहा था, जिस कारण वह अपनी पत्नी के साथ विगत कुछ समय से ऋषि विहार में किराए पर रहता था। मृतक पूर्व में  प्राइवेट नौकरी करता था तथा विगत 5-6  माह से बेरोजगार था। बुधवार को मृतक का किसी बात को लेकर अपनी पत्नी से विवाद हो गया था, जिस पर वह अपने परिजनों के पास इंदिरानगर आ गया था और रात्रि में उसके द्वारा घर की तीसरी मंजिल में स्थित स्टोर रूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। प्रथम दृष्टया आत्महत्या का कारण पारिवारिक विवाद का होना प्रकाश में आया है। पुलिस द्वारा मौके पर शव का पंचायतनामा भर अग्रिम कार्यवाही हेतु शव को मोर्चरी में भिजवाया गया है।

You May Also Like