प्रकाश पंत, धन सिंह रावत समेत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट पहुंचे श्रीयंत्र की शरण में

Please Share

अल्मोड़ा: शनिवार को सूबे के कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत, उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट कल्याणिका हिमालय देवस्थानम् न्यास पहुंचे। यहां पहुंचकर उन्होंने विश्व के सबसे बड़े श्रीयंत्र की पूजा अर्चना कर मुरारी बाबू की राम कथा सुनी। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत का भी इस कार्यक्रम में पहुंचना प्रस्तावित था, लेकिन अप्रिहाय कारणों से मुख्यमंत्री का कार्यक्रम रद्द होने से प्रकाश पंत, धन सिंह रावत और अजय भट्ट ने कार्यक्रम में शिरकत की।

डोल आश्रम पहुंचे मंत्रियों ने कहा कि उत्तराखण्ड देवभूमि है और अनादिकाल से देवभूमि रही है। विश्व शांति के उद्देश्य से यहां पर श्रीयंत्र स्थापित किया गया है। साथ ही यह क्षेत्र भी अपने आप में पांचवें धाम के रूप में  विकसित हो चुका है।

वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि, विश्व कल्याण के लिए यहां पर श्रीयंत्र की स्थापना की गयी है। श्रीयंत्र के यहां पर स्थापना होने से यह क्षेत्र अपने आप विश्व का एक धाम बन गया है। देश ही नही विश्व से लोग यहां आकर इस श्रीयंत्र के दर्शन कर लाभ ले पाएंगे।

You May Also Like