उत्तराखंड: पंचायत चुनावों में सरकार अपने बुने जाल में फंसेगी, बनेगी गले की फांस -जोत सिंह बिष्ट

Please Share

देहरादून: पंचायत चुनावों को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट ने कहा कि, उत्तराखंड सरकार आज एक बार फिर से दुविधा में है कि आज पंचायतों की आरक्षण की अनंतिम सूची जारी करे या फिर न्यायालय के फैसले का इंतजार करे।

उन्होंने कहा कि, सरकार द्वारा अगर आज अनन्तिम सूची का प्रकाशन कर दिया जाता है तो उसके बाद सरकार आरक्षण की स्थिति में बहुत ज्यादा हेरफेर नहीं कर पाएगी। यदि माननीय न्यायालय दो से अधिक बच्चे वालों और अन्य प्रतिबंध से वंचित होने वालों के पक्ष में निर्णय देता है तो ऐसी स्थिति में सरकार की पार्टी के बहुत सारे लोग सीटों की आरक्षण की घोषित स्थिति के आधार पर चुनाव लड़ने से फिर भी वंचित रह जाएंगे।

कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा कि, यह स्थिति सरकार के लिए गले की फांस बन सकता है। तो इंतजार कीजिए मुझे पूरा भरोसा है कि माननीय न्यायालय से हमे न्याय मिलेगा, सरकार अपने बुने जाल में जरूर फंसेगी।

You May Also Like