पाक ने फिर की भारी गोलीबारी, सेना का जवान घायल; भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब

Please Share

जम्मू-कश्मीर: पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। पुंछ जिले में पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन कर भारतीय चौकयों को एक बार फिर निशाना बनाते हुए मोर्टार दागे और भारी गोलीबारी की। इस गोलीबारी में भारतीय सेना का एक जवान घायल हो गया है। जवान को आर्मी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। भारतीय सैनिकों ने भी पाक की इस कायराना हरकत का मुंहतोड़ जवाब दिया है।

You May Also Like