देहरादून: पैदल व्यक्ति को कुचल कर वाहन फरार, मौत

Please Share
देहरादून: थाना राजपुर के अंतर्गत गैस गोदाम के पास, किसी अज्ञात वाहन द्वारा एक पैदल जा रहे व्यक्ति को टक्कर मार दी गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। उक्त सूचना पर थाना राजपुर से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा तथा घायल व्यक्ति को उपचार हेतु मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दौरान उपचार उक्त व्यक्ति की मृत्यु हो गई।
मृतक की पहचान भुवन चंद्र बेलवाल पुत्र प्रयागदत्त निवासी ग्राम बसई थाना भाकुड़ा, जनपद अल्मोड़ा हाल निवास डीएल रोड, देहरादून के रूप में हुई। पुलिस द्वारा मृतक के परिजनों को सूचित किया गया। जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि मृतक पुताई का कार्य करता था। पुलिस द्वारा शव का पंचनामा भर शव को मोर्चरी में रखवाया गया है। अज्ञात वाहन की तलाश हेतू आस-पास के सीसीटीवी फुटेज चेक किए जा रहे हैं। मृतक के परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर पुलिस द्वारा अग्रिम कार्यवाही की जायेगी।

You May Also Like