एक्सक्लूसिव: पद्मश्री प्रीतम भरतवाण से खास बातचीत

Please Share

देहरादून: देश-विदेशों में देवभूमि की लोक संस्कृति को पहुंचाने वाले जागर सम्राट प्रीतम भरतवाण को पद्मश्री से सम्मानित किया गया। हैलो उत्तराखंड न्यूज़ से खास बातचीत में उन्होंने कहा कि, यह सम्मान उत्तराखंड की लोक संस्कृति के सभी संवाहकों का सम्मान है। साथ ही उन्होंने अपने प्रशंसकों को यह सम्मान समर्पित किया। उन्होंने कहा कि, लोक विधा उन्हें विरासत में मिली है।
प्रीतम भरतवाण अब तक कई देशों में अपनी प्रस्तुतियां दे चुके हैं साथ ही उन्होंने ढोल सागर को भी विदेशों तक पहुंचाया। वे अब तक अमेरिका, कनाडा, जापान समेत कई देशों में वे अपनी कला का प्रदर्शन करने के साथ ही लोक संस्कृति को भी पहुंचा चुके हैं।

You May Also Like