उत्तराखंड: पाले में फिसलने से कार दुर्घटनाग्रस्त, 5 लोग थे सवार

Please Share

पौड़ी: प्रदेश में इन दिनों बारिश, बर्फबारी व पाला गिरने से सड़कें खतरनाक हो गई है। इससे सडकों पर फिसलन बढ़ गई है। साथ ही भूस्खलन समेत बोल्डर गिरने का खतरा भी बना हुआ है। वहीँ शुक्रवार को पौड़ी में पाले में फिसलने से एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। ग्राम छामाबड़ा के पास छामा खाल में यह हादसा हुआ। इस वाहन में 5 लोग सवार थे।

इस हादसे में सभी कार सवार घायल हो गए। घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से हंस फाउंडेशन चिकित्सालय सतपुली ले जाया गया। जहां सभी घायलों की स्थिति बेहतर है।

घायलों में वाहन स्वामी (चालक) भगवान सिंह (50) पुत्र शिव सिंह ग्राम चैधार पट्टी गुराड़स्यूं तहसील सतपुली व उनका पुत्र जतिन (14), सुनीता देवी (33) पत्नी सोनू ग्राम वैलोड़ी सतपुली व उनका पुत्र विवेक (7) साल पुत्र सोनू और राजेश्वरी देवी (70) पत्नी सुरेंद्र सिंह ग्राम सिमार, चौबट्टा खाल शामिल हैं।

You May Also Like