निर्दलीय विधायक अनंत सिंह, फिर एक वीडियो किया वायरल कहा पुलिस के सामने नहीं होंगे हाजिर

Please Share

बिहार: के निर्दलीय विधायक अनंत सिंह आज यानी शुक्रवार को दिल्ली के साकेत कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। साकेत कोर्ट ने कहा दिल्ली पुलिस अनंत सिंह को कम्पीटेंट कोर्ट के सामने पेश करे। दिल्ली पुलिस अब अनंत सिंह का मेडिकल कराएगी।सूत्रों की मानें  बिहार पुलिस रात 9 बजे  दिल्ली पहुंचेगी।  आपको बता दें  की बिहार के मोकामा से निर्दलीय विधायक अनंत सिंह के घर से एके-47 राइफल और बम मिला था। जिसके  बाद से वह फरार चल रहे थे। विधायक अनंत सिंह का गुरुवार को एक वीडियो सामने आया। जिसमें अनंत सिंह ये कहते हुए नजर आ रहे  कि उन्हें अदालत पर भरोसा है। और कहा कि वो जब भी हाजिर होंगे कोर्ट के सामने हाजिर होंगे। पुलिस के सामने हाजिर नहीं होंगे, इसके बाद माना जा रहा था कि अनंत सिंह कोर्ट के सामने सरेंडर करेंगे। अब वह दिल्ली के साकेत कोर्ट पहुंच गए है।

You May Also Like