निकाय चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने किया बेहतर प्रदर्शन: प्रीतम सिंह

Please Share

देहरादून: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने बेहतर प्रदर्शन किया है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि जिन जगहों से कांग्रेस को  हार मिली है, वहीं वहाँ भी पार्टी की हार कम वोटों से हुई है। वहीं बीजेपी पर धांधली का आरोप लगाते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मतगणना में बीजेपी ने धांधली की है।

उन्होंने कहा कि अगर बीजेपी निकाय चुनाव में धांधली न करती तो इस चुनाव में कांग्रेस का प्रदर्शन और बेहतर हो सकता था। उन्होंने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी ने शराब और धनबल से निकाय चुनाव लड़ा है। वहीं गैरसैंण के मुद्दे को लेकर भी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बयान दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार और संगठन गैरसैंण के मुद्दे पर जनता को उलझा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा गैरसैंण का विकास प्रथमिकता पर किया है।

You May Also Like