डॉ. प्रवीण तोगड़िया: नहीं होने देंगे मंदिरों का अधिग्रहण

Please Share

देहरादून: अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने प्रेस कांफ्रेंस की। जिसमें उन्होंने श्राइन बोर्ड को लेकर भाजपा सरकार पर करार निशाना साधते हुए कहा कि विकास के नाम पर परिषद मंदिरों का अधिग्रहण नहीं होने देगी। धर्म निरपेक्ष सरकार का काम मंदिर चलाना नहीं है। इसके खिलाफ देशव्यापी आंदोलन छेड़ा जाएगा, जिसका केंद्र उत्तराखंड होगा।

साथ ही उन्होंने ये कहा कि उत्तराखंड सरकार में दम है तो प्रदेश की मस्जिदों और चर्चो का अधिग्रहण कर अपनी हिम्मत का परिचय दे। प्रवीण तोगड़िया ने ये भी कहा कि अभी यह कानून उत्तराखंड में लागू होने जा रहा है। यह सब मंदिरों की संपत्ति हड़पने के लिए किया जा रहा है। हरिद्वार में इसको लेकर बड़ी बैठक होने जा रही है। जिसके बाद तीर्थ पुरोहित भी इसे लेकर रणनीति तैयार कर रहे हैं।

You May Also Like