उत्तराखंड: नारी निकेतन में दुष्कर्म व गर्भपात मामले में नौ आरोपी दोषी करार

Please Share

देहरादून: देहरादून नारी निकेतन में दिव्यांग संवासिनियों से दुष्कर्म और गर्भपात कराने के मामले में नौ आरोपियों को अपर जिला जज की षष्ठम अदालत ने दोषी करार दिया है। मामले में कई नाम सामने आए थे। जांच के बाद कई चेहरे बेनकाब हुए थे।

जानकारी के मुताबिक, आज देहरादून में अपर जिला जज षष्ठम की अदालत में सभी नौ आरोपियों का दोष सिद्ध हुआ। वहीँ दोषियों की सजा पर आगामी सोमवार को बहस होगी।

बता दें कि, साल 2015 में देहरादून नारी निकतन में संवासिनियों से दुष्कर्म और गर्भपात कराने के बाद भ्रुण छुपाने का मामला सामने आया था। इस पूरे मामले का खुलासा एक गुप्त पत्र से हुआ था।

You May Also Like