नेपाल बॉर्डर पर महिलाओं पर हमला कर लूटे उनके जेवरात

Please Share

खटीमा: उधम सिंह नगर जनपद के नेपाल बॉर्डर पर स्थित झनकईया थाना क्षेत्र के गौसिकुआं गांव की दो महिलाओं पर लूटेरों ने हमला कर दिया। दरअसल यहां शकुंतला देवी और दयावती रविवार देर शाम को लोहियाहेड से सब्जी बेचकर अपने घर जा रही थी। इस दौरान रास्ते में पड़ने वाले जंगल में अचानक कुछ युवको ने डंडे से उनपर जानलेवा हमला कर दिया। जिसमें एक महिला के दोनों हाथों में चोट आ गई और एक महिला के जबडे में चोट आई। हमलावर युवक दोनों महिलाओं के गले और कान के जेवर लूट कर भाग गये।

वहीं काफी देर बाद जब राहगीरों ने दोनों महिलाओं को जंगल में बेहोशी की हालत में पाया तो उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। इस दौरान घटना की जानकारी पुलिस को मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों महिलाओं को 108 की मदद अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं दोनों महिलाओं की हालत गंभीर होने की वजह से डॉक्टरों ने दोनों घायल महिलाओं को हायर सेंटर भेज दिया है। वही पुलिस ने मामले के आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है जिनसे लगातार पूछताछ जारी है।

You May Also Like