नागरिकता संशोधन अधिनियम को लेकर देशभर में गुस्सा

Please Share

मुंबई: नागरिकता संशोधन अधिनियम को लेकर देशभर में विरोध प्रदर्शन जारी है। मुंबई में रहने वाले असम के कई लोगों ने शहर के आज़ाद मैदान में इसके खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी है। अभिनेत्री दीपानिता शर्मा भी विरोध प्रदर्शन में शामिल हैं। इसी बीच गुवाहाटी में आज सुबह 9 से शाम 4 बजे तक कर्फ्यू में ढील दी गई है। डिब्रूगढ़ में भी में आज सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक कर्फ्यू में ढील दी गई। पूर्वोत्तर में भारतीय सेना ने अपनी कार्रवाई को लेकर सोशल मीडिया पर कुछ संदिग्ध लोगों द्वारा फैलाई जा रही फर्जी खबरों से सावधान रहने के लिए लोगों को एडवाइजरी जारी की है।

You May Also Like