नगर निकाय चुनाव: मसूरी में सभी वार्डों से भाजपा का सूपड़ा साफ़, निर्दलीय अव्वल

Please Share

मसूरी: निकाय चुनावों की मतगणना प्रदेश भर में जारी है। सभी क्षेत्रों से लगातार परिणाम आ रहे हैं। कहीं कांग्रेस ने बाजी मारी है तो कहीं सत्ता पर काबिज भाजपा। इसी बीच मसूरी के सभी 13 वार्डों पर परिणाम आ चुका है। जहाँ राजनीतिक पार्टियों से ज्यादा भरोसा लोगों ने निर्दलियों पर दिखाया है। यहाँ 13 वार्डों में से 9 सभासद निर्दलीय ने जीती हैं। तो वहीँ कांग्रेस के लिए थोड़ी सी राहत की खबर है। कांग्रेस के 4 सभासद जीते। लेकिन भाजपा को सबसे बड़ा झटका लगा है। यहाँ भाजपा एक भी जगह से जीत नहीं सकी।

You May Also Like