मसूरी में क्रिसमस की धूम, ईशा मशीह के सन्देश को आत्मसार करने की अपील

Please Share

मसूरी: पहाड़ों की रानी मसूरी में इन दिनों ईसाई समुदाय के लोगों में ख़ास त्यौहार क्रिसमस की धूम दिखाई दे रही है। देर रातों में घर-घर जाकर ईसाई परिवारों के घरों में नाचते हुए सिंगिंग का दौर चल रहा है। धार्मिक भजनों से प्रेम और भाई-चारे का सन्देश दिया जा रहा है। इसाई समुदाय के लोगों में अपने-अपने घरों में रंग-बिरंगी लड़ियों और क्रिसमस-ट्री के रंगों से सजाया है।

वहीँ सभी चर्चों में धूम है, जिसका सिलसिला जारी है। वहीँ रंग-बिरंगी लड़ियों और रंग-बिरंगे स्टार को सैकड़ों घरों में देखा जा रहा है। इसाई परिवारों ने ईसा मसीह के जन्म दिन की ख़ुशी में विभिन्न पकवान भी बनाए। वहीँ फादर जोजफ इंट्रो ने कहा कि, ईशा मशीह ने सभी के लिए जन्म लिया है और उनके दिए गए सन्देश को आत्मसार करें।

You May Also Like