मसूरी-धनोल्टी में बर्फबारी, लुफ्त उठाने पहुंचे बड़ी संख्या में पर्यटक, व्यापारियों के खिले चेहरे

Please Share

मसूरी: धनोल्टी, सुरकंडा, नागटिब्बा में हुई बर्फबारी का लुफ्त उठाने के लिए सुबह से ही पर्यटकों का जमावड़ा बुरांश खंडा व धनोल्टी के आसपास लगने लगा है। बड़ी संख्या में पर्यटक बुरांश खंडा में बर्फबारी का लुफ्त उठा रहे हैं। जब बड़ी संख्या में आये पर्यटकों से बात की तो इनमे से कई पर्यटकों ने कहा कि, आज तक बर्फ गिरती हुई नहीं देखी है। पहली बार मसूरी आकर बुरांश खंडा में बर्फ को गिरते हुए देखा और खूब इंजॉय कर रहे हैं।

वहीँ कई पर्यटकों का कहना है कि, वे पहली बार मसूरी आए। वह बर्फबारी का लुफ्त उठाने के लिए धनोल्टी आए हैं और जमकर बर्फबारी का लुफ्त उठा रहे हैं। बड़ी संख्या में पर्यटक  धनोल्टी पहुंचकर बर्फबारी का आनंद उठा रहे हैं। धनोल्टी व आसपास के क्षेत्र में बर्फवारी होने से व्यापार में भी इजाफा होने की उम्मीद जताई जा रही है। मसूरी से धनोल्टी तक वाहन जा रहे हैं। यहाँ मार्ग पर हल्की-फुल्की बर्फबारी हुई है। जहाँ विभाग की जेसीबी भी मौके पर बर्फ को हटाने में लगी है। धनोल्टी, नाग टीब्बा व सुरकंडा की ऊंची पहाड़ियों में जमकर हिमपात हुआ है जिससे स्थानीय व्यापारियों के चेहरे खिल उठे।

You May Also Like