मोदी सरकार के चार साल पूरे, कांग्रेस ने मनाया विश्वासघात दिवस

Please Share

पिथौरागढ़: मोदी सरकार के चार साल के कार्यकाल को कांग्रेस ने शनिवार को विश्वासघात दिवस के रूप में मनाया है। पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय में कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने केंद्र की मोदी सरकार का पुतला फूंका और सरकार पर देश की जनता से विश्वासघात करने का आरोप लगाया।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आरोप है कि, मोदी जनता से जो वादे कर सत्ता पर काबिज हुए, उन पर वे आज तक खरे नहीं उतरे हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि, सरकार ने इन चार सालों के भीतर जो निर्णय लिए गए, उससे आम जनता का जीना मुहाल हो गया है। कांग्रेस ने मोदी सरकार पर जनता से झूठे वादे कर उनके साथ विश्वासघात करने का आरोप लगाया है। साथ ही कांग्रेस का कहना है कि, आगामी नगर निकाय चुनाव, पंचायत चुनाव और फिर 2019 में होने वाले लोकसभा चुनावों में भाजपा को हार के रूप में जनता से किये गए धोखे की कीमत चुकानी पड़ेगी।

You May Also Like