विधायक विनो कंडारी सड़क दुर्घना में चोटिल

Please Share

देवप्रयाग: देवप्रयाग के युवा विधायक विनोद कंडारी सड़क दुर्घटना में चोटिल हो गए हैं। उनके साथ ही दो और लोगों को भी चोटें आई हैं। उनको उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार मलेथा के पास एनएच-58 पर विधायक विनोद कंडारी की कार से एक कार टकरा गई। इस जोरदार टक्कर में विधायक विनोद कंडारी समेत तीन लोग घायल हो गए हैं। हालांकि बताया जा रहा है कि तीनों ही गंभीर घायल नहीं हैं। हल्के रूप से चोटिल हुए हैं। यह थोड़ा राहत की बात है।

You May Also Like