महाराष्ट्र में सरकार बनाने से पीछे हटी बीजेपी, बोली- अकेले नहीं बना सकते सरकार

Please Share

मुम्बई: महाराष्ट्र में सियासी लड़ाई पल-पल नया रंग ले रही है। आज भाजपा ने साफ कर दिया कि महाराष्ट्र में पार्टी सरकार नहीं बनाएगी। राज्य में शिवसेना पर हमलावर भाजपा ने कहा कि अकेले सरकार नहीं बना सकते। महाराष्ट्र के भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने आज राज्यपाल कोश्यारी से मुलाकात के बाद प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि महाराष्ट्र की जनता ने भाजपा-शिवसेना गठबंधन पर भरोसा जताते हुए जनादेश दिया है। लेकिन शिवसेना ने महाराष्ट्र की जनता के दिए जनादेश का अनादर किया है।

You May Also Like