#MeToo: अमेरिकी पत्रकार के आरोपों पर बोले एमजे अकबर, आपसी सहमति से रिश्ते में थे

Please Share

नई दिल्ली: अमेरिका में रहने वाली एक भारतीय मूल की पत्रकार ने पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी सांसद एमजे अकबर पर रेप करने का आरोप लगाया है। पल्लवी गोगोई नाम की ये पत्रकार नेशनल पब्लिक रेडियो (एनपीआर) में चीफ बिजनेस एडिटर हैं। पल्लवी गोगोई के आरोपों के बाद एमजे अकबर ने सफाई दी है। गोगोई के आरोपों पर एमजे अकबर ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सारे आरोप झूठे हैं। पल्लवी और वह एक आपसी रजामंदी वाले रिश्ते में थे। उन्होंने कहा, ‘हमारा यह रिश्ता कुछ महीनों तक चला। अकबर का कहना है कि बाद में दोनों सहमति से अलग हो गए। इस रिश्ते की वजह से लोगों को बात करने का एक मौका मिला और इसका असर मेरे घर पर पड़ा। हालांकि इस रिश्ते का अंत बहुत दुर्भाग्यपूर्ण रहा।’

हालांकि अकबर ने स्वीकार किया कि संबंध बेस्ट नोट पर खत्म नहीं हुए। अकबर ने दावा किया कि उन दोनों लोगों को जानने वाले लोग भी इस बात की गवाही दे सकते हैं।

गौरतलब है कि वाशिंगटन पोस्ट में लिखे एक लेख में पल्लवी गोगोई ने आरोप लगाया है कि एमजे अकबर समाचारपत्र ‘द एशियन एज’ के प्रधान संपादक थे, जब वह ‘अकबर से प्रभावित 22-वर्षीय पत्रकार’ के रूप में समाचारपत्र से जुड़ी थीं. पल्लवी ने लिखा कि, वह उनकी ‘भाषा तथा वाक्यांशों से मंत्रमुग्ध थीं’ और सभी प्रकार का ‘ज़ुबानी अत्याचार’ बर्दाश्त करती गईं, क्योंकि वह इसे सीखने की प्रक्रिया का हिस्सा मानती रहीं।

You May Also Like