ममता बनर्जी के वायरल विडियो पर बवाल, उत्तराखंड में भी प्रदर्शन

Please Share

रिपोर्ट: राजपाल शर्मा

रुद्रपुर: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का एक विडियो शोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमे दावा किया जा रहा है कि, वे जय श्री राम और वंदे मातरम को नहीं मानती हैं। विडियो में इस तरह का भयानक रूप देखकर लोगों ने आक्रोष जाहिर किया है जिसको लेकर देश की जनता में उबाल आया है।
वहीँ उत्तराखंड के उधमसिंहनगर जिले के मुख्यालय रुद्रपुर में ममता बनर्जी का पुतला आग के हवाले किया गया और ममता दीदी मुर्दाबाद के नारे भी लगाये गए। दूसरी ओर कुर्मी महासभा के पदाधिकारीयो द्वारा ममता दीदी का पुतला फूंका गया। उन्होंने कहा कि, वंदे मातरम एवं जय श्री राम पर रोक लगाने के विरोध में कुर्मी महासभा ने जिला अध्यक्ष मनोहर लाल गंगवार एवं जिला महामंत्री महेश गंगवार के नेतृत्व में पश्चिमी बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला फूंका। पुतला फूंकते हुए केंद्रीय अध्यक्ष सौरभ कुमार ने कहा कि भारत में रहकर वंदे मातरम का विरोध करने वाली ममता बनर्जी के विरुद्ध देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कर उन्हें पद से बर्खास्त कर देना चाहिए।
केंद्रीय महामंत्री केपी गंगवार ने कहा कि, कुर्मी महासभा गैर राजनीतिक संगठन है। लेकिन देश के आन बान और शान के खिलाफ जाने वाली सभी का विरोध करेगी। रुद्रपुर में भाजपा कार्यकर्ता सड़क पर उतरे।  रुद्रपुर मेयर ने कहा कि ममता बनर्जी की लंका को जलाया जाएगा। जैसे रावण की लंका श्री हनुमान जी ने जलाई थी। सोशल मीडिया पर भी ममता बनर्जी चर्चाओं में है। लोग सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रक्रिया दे रहे हैं।

You May Also Like