उत्तराखंड: डिप्रेशन में महिला ने ली दवाइयों की ओवरडोज, मौत

Please Share
देहरादून: थाना नेहरु कोलोनी के अंतर्गत गुरूवार रात्रि एक महिला सीएमआई अस्पताल में भर्ती हुई थी, जिसकी उपचार के दौरान मृत्यु हो गई है। सूचना पर थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस सीएमआई पहुंची, जहां पर जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि गोदावरी देवी पत्नी विनोद कंडारी, उम्र 34 वर्ष, मूल निवासी ग्राम मंगरौली, जनपद चमोली, हाल पता निकट सनातन धर्म मंदिर नेहरू कॉलोनी की मृत्यु उपचार के दौरान हुई है।
पूछताछ करने पर पता चला कि मृतका गोदावरी देवी विगत कई माह से डिप्रेशन में थी, जिनका उपचार चल रहा था। गुरूवार को मृतका ने दवाइयों की ओवरडोज ली, जिससे मृतका की तबीयत खराब हो गई। जिसे परिजन अस्पताल ले गए, उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। शुक्रवार को मृतका के शव का पंचनामा भर आवश्यक कार्रवाई कर शव को परिजनों के सुपुर्द किया गया। मृतका के दो बच्चे हैं, मृतका के पति निजी कंपनी में हिमाचल प्रदेश में सेवारत हैं।

You May Also Like