महिला कांग्रेस ने की महिला का उत्पीडन करने वाले भाजपा पदाधिकारी पर कार्यवाही की मांग

Please Share

देहरादून: भाजपा पदाधिकारी पर महिला द्वारा उत्पीड़न करने के आरोप के बाद कांग्रेस लगातार भाजपा पर हमलावर है। इसी कड़ी में आज प्रदेश महिला कांग्रेस ने प्रेस वार्ता कर कहा कि, भाजपा की करनी और कथनी में बहुत फर्क है। जहां एक ओर वह महिला सम्मान की बात करते हैं तो वहीं दूसरी ओर उनके ही नेता महिलाओं का उत्पीड़न करते हैं।

साथ ही उन्होंने कहा कि पीड़ित महिला जब महानगर अध्यक्ष के पास शिकायत लेकर गई तो उन्होंने भी अमानवीय भाषा का प्रयोग किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं का इस तरह उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने कहा कि वह लोग भी सामने आने चाहिए और उन पर भी कार्यवाही होनी चाहिए जिन्होंने पीड़िता का मोबाइल छीना और साक्ष्य को मिटाने का काम किया।

वहीं कांग्रेस का आरोप है कि मुख्यमंत्री द्वारा सारे आम आचार संहिता की धज्जियां उड़ाई जा रही है। उन्होंने कहा कि वह खुले मंच से सार्वजनिक स्थानों पर घर-घर गैस पाइप लाइन बिछाने का प्रलोभन दे रहे हैं जो कि, आचार संहिता का उल्लंघन है। इसकी शिकायत कांग्रेस ने चुनाव आयोग से भी की है।

You May Also Like