उत्तराखंड: लव मैरिज के बाद पत्नी ने दी पति को दर्दनाक मौत, दूसरे प्रेमी ने की मदद

Please Share

हल्द्वानी: बीते दिनों हल्द्वानी में हुई दिल दहला देने वाली घटना से सनसनी फैली हुई है। पुलिस ने बुधवार को इस घटना का खुलासा कर दिया। साल 2006 में लव मैरिज करने के बाद पत्नी अपने ही पति को दर्दनाक मौत दी। मौत भी इतनी खतरनाक कि, घरवालों को अपने बेटे का सिर्फ कंकाल मिला।

जानकारी के मुताबिक, अवतार सिंह की हत्या उसकी पत्नी नीलम चौधरी और नीलम के प्रेमी मनीष मिश्रा ने ही की। दोनों ने मिलकर बीते गुरूवार को भीमताल-हल्द्वानी मार्ग स्थित सलड़ी में पहले अवतार को नींद की गोलियां ग्लूकोज में मिलाकर पिलाई, फिर फिर गाड़ी में पेट्रोल डालकर आग लगा दी। इसके बाद अवतार सिंह के गायब होने का नाटक कर पत्नी नीलम चौधरी ने रात में ही रिश्तेदारों को फोन कर उसके गायब होने की सूचना दी थी। शुक्रवार की सुबह वह अपने कुछ पड़ोसियों को लेकर पुलिस के पास पहुंची, ताकि उस पर शक न हो।

अवतार के परिवार वालों को पत्नी नीलम पर हत्या का शक था। पुलिस की निगाह भी उसकी गतिविधियों पर थीं। परिवार वालों के मुकदमा दर्ज कराने के बाद पुलिस ने उसे शक के आधार पर पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिय था। इसके बाद उन्होंने पूरा मामला बताया। दोनों ने अवतार की हत्या पूरी योजना के साथ की। अवतार सिंह अपनी पत्नी नीलम चौधरी और मनीष मिश्रा ने अवैध संबंधों में अवतार के आडे़ आने पर उसकी हत्या कर दी गई।

You May Also Like