लापता महिला डॉक्टर की मिली लाश

Please Share

सोशल मीडिया पर एक हैशटैग RIPPriyankaReddy काफी तेजी से ट्रेंड हो रहा है। दरअसल, यह हैदराबाद की पशु चिकित्सक प्रियंका रेड्डी को न्याय दिलाने की मुहिम शुरू होने से जुड़ा है। बता दें कि प्रियंका की जली हुई लाश शहर के बाहरी इलाके शादनगर के अंडरपास के पास मिली थी।
जानकारी के अनुसार, हत्या से पहले प्रियंका ने अपनी बहन को फोन किया था। इसके बाद फोन बंद हो गया और उसकी जली हुई लाश पुलिस ने बरामद की। अब यहां के रंगारेड्डी इलाके के स्थानीय लोगों ने डॉक्टर प्रियंका को न्याय दिलाने के लिए कैंडिल मार्च निकालने का ऐलान किया है।

You May Also Like