बागेश्वर: लाखों की चरस के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार

Please Share

बागेश्वर: कोतवाली पुलिस ने एक महिला को चरस के साथ गिरफ्तार किया। मादक पदार्थो की अवैध बिक्री पर रोक लगाने के लिए पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाया।

महिला की पहचान बागनाथ वार्ड निवासी प्रेमा देवी पत्नी देवीदत्त के रूप में हुई। तलाशी के दौरान महिला के पास से करीब 3 किलो चरस बरामद हुई। महिला से प्राप्त अवैध चरस की कीमत करीब डेढ़ लाख आंकी जा रही है। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। वहीँ महिला को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

वहीँ एसपी ने बताया कि, महिला के विरूद्ध पहले से भी शिकायतें मिल रही थी, जिसको रंगे हाथ पकड़ने के लिए पुलिस लम्बे समय से प्रयास कर रही थी।

You May Also Like