जम्मू कश्मीर: लद्दाख में बर्फीले तूफान की चपेट में आने से 5 लोगों के शव बरामद

Please Share

श्रीनगऱ: जम्मू-कश्मीर के लद्दाख में भारी हिमस्खलन के बाद बर्फीले तूफान की चपेट में आने से 5 लोगों की मौत हो गई है। जबकि पांच अब भी लापता हैं।बाकी फंसे लोगों को निकाला जा रहा है। सेना को 5 लोगों को शव मिले हैं। जानकारी के मुताबिक, घटना की जानकारी मिलते ही सेना और स्थानीय पुलिस ने लोगों को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। जहां पर गाड़ियां दबी हुई हैं वहां पर जवानों के द्वारा गड्ढा खोदा जा रहा है। हालांकि मौसम में हो रहे पल-पल बदलाव की वजह से राहत और बचाव काम में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

तापमान माइनस 15 डिग्री बताया जा रहा है। राहत व बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है। बता दें कि इन दिनों पहाड़ों में हर जगह बर्फ की चादर ढकी हुई है। चारों तरफ बर्फीले तूफान आया हुआ है। जिसकी वजह से आम लोगों को जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया।

You May Also Like