कूड़े के ढेर में तब्दील हुई दिल्ली की सड़कें, कई मांगों को लेकर हड़ताल पर सफाई कर्मचारी

Please Share

नई दिल्ली: बीते कई दिनों से हड़ताल पर चल रहे पूर्वी दिल्ली नगर निगम के सफाई कर्मचारी आज मुख्यमंत्री आवास के पास प्रदर्शन पर बैठ गए हैं। बता दें कि पूर्वी दिल्ली नगर निगम के सफ़ाई कर्मचारी अपनी कई मांगों को लेकर पिछले 23 दिनों से लगातार हड़ताल पर हैं। इनकी मांग है कि जो सफाई कर्मचारी अनियमित हैं उनकी नौकरी पक्की की जाए। साथ ही उन्हें सैलरी नियमित रूप से दी जाए, जो कभी मिलती है कभी नहीं मिलती। वहीं सफाई कर्मचारियों की हड़ताल का असर दिल्ली की सड़कों पर नजर आ रहा है। पूरी दिल्ली कूड़े में तब्दील हो गई है और गंदगी से लोग परेशान हैं, लेकिन सफाई कर्मचारियों का साफ कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जातीं तब तक दिल्ली का कचरा साफ नहीं होगा। वहीं गंदगी के बढ़ने से लगातार बिमारियों का भी खतरा पैदा हो रहा है।

इससे पहले दिल्ली सरकार ने बुधवार को उच्चतम न्यायालय को बताया कि वह अगले दो दिन में स्थानीय निकायों को 500 करोड़ रुपये की राशि जारी करेगी इससे पूर्वी दिल्ली नगर निगम के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के कारण उपजे संकट से निपटने में मदद मिलेगी।

बहरहाल, भले ही सरकार गंदगी को दूर करने के लिए लगातार स्वच्छता अभियान चला रही हो लेकिन जब तक इस तरीके की हड़तालों को रोकने के लिए कोई ठोस योजनाएं नहीं बनाई जाती हैं सरकार द्वारा शुरू किया गया स्वच्छ भारत अभियान का सपना साकार नहीं हो सकता है।

You May Also Like