खाई में गिरी बोलेरा, पांच लोग घायल

Please Share

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा जनपद के सल्ट क्षेत्र के घट्टिचोंरी में बोलेरो वाहन गहरी खाई में जा गिरा, जिससे इसमें सवार पांच लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दुर्घटना में घायल पांचों लोगों को मछोड़ प्राथमिक चिकीत्सालय में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार बोलेरो वाहन आज सुबह अचानक खाई में जा गिरा। वाहन के गिरने की जानकारी लगते ही आसपास के लोगों ने घायलों को निकालने का काम शुरू करने के साथ ही पुलिस को भी दुर्घना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर राहत-बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।

You May Also Like