केरल में बाढ़ की स्थिति भयावह, अबतक 70 से ज्यादा लोगों की मौत

Please Share

केरल: केरल के कई क्षेत्रों में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण बाढ़ की स्थिति लगातारा बिगड़ती जा रही है। यहां बारिश के कारण राज्य के कई इलाकों में बाढ़ गई है। बाढ़ की चपोट में आने से यहां मरने वालों की संख्य में लगातार इजाफा हो होता जा रह है। बारिश और बाढ़ के कारण यहां अभीतक 70 से ज्यादा लोगों की मौत  हो चुकी है। वहीं कोच्चि हवाई अड्डा पर शनिवार तक विमानों का परिचालन रोक दिया गया है। इसके अलावा दक्षिणी रेलवे और कोच्चि मेट्रो ने गुरुवार को अपनी सेवाएं निलंबित कर दी हैं।

जानकारी क मुताबिक, राज्य के सभी 14 जिलों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। राज्य में उत्तर में कासरगोड से लेकर दक्षिण में तिरूवनंतपुरम तक सभी नदियां उफान पर हैं। मुल्लापेरियार समेत 35 बांधों के फाटक खोल दिये गये हैं। खतरे की आशंका के मद्देनजर गुरुवार को केरल के सभी स्कूलों को बंद रखने का ऐलान किया गया है। एनडीआरएफ और नौसेना की टीमें लगातार राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। केरल में बाढ़ से लगभग 2000 से ज्यादा घरों को नुकसान पहुंचा है। राज्य में लोगों के लिए 718 राहत कैंप बनाए गए हैं, जहां हजारों लोग शरणार्थी शिविरों में हैं। वहीं मुख्यमंत्री पिनारयी विजयन ने भारी बारिश के कुछ औऱ जिन तक जारी रहने के कारण लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा है। पूरे राज्य में डेढ़ लाख से ज्यादा लोग राहत शिविरों में रखे गए हैं। वहीं मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री राजनाथ सिंह से राज्य में बाढ़ के हालात को लेकर चर्चा की है। प्रधानमंत्री ने सभी तरह की सहायता का आश्वासन दिया है।

You May Also Like