कलश यात्रा में दिखी कुमाऊंनी संस्कृति

Please Share

पिथौरागढ़: पिथौरागढ़ के रामलीला मैदान मे तीन दिनों तक चलने वाले श्रद्धा संवर्घन, गायत्री महायज्ञ और संस्कार महोत्सव का आज शुभारंभ हो गया है। इस मौके मे बडी संख्या मे लोगों ने शिरकत की। इस दौरान महिलाओं और बालिकाओं ने एक भव्य कलश यात्रा निकाली। शोभायात्रा पांडेगांव से शुरु होकर, विभिन्न मार्गों से रामलीला मैदान तक पहुंची। कलश यात्रा समापन के बाद यज्ञ का शुभारंभ वैदिक मंत्रों के साथ किया किया।

तीन दिनों तक आयोजित होने वाले इस संस्कार महोत्सव के पहले दिन महिलाओं और बालिकाओं ने भव्य शोभा यात्रा निकाली। इसमें कुमाऊंनी परिधान खासा आकर्षण का केंद्र रहा। तीन दिनी संस्कार महोत्सव में नौ कुंडी गायत्री महायज्ञ, जप, ध्यान के साथ ही बालकों का यज्ञोपवित संस्कार भी किया जाना है। आयोजकों का कहना है कि इस संस्कार महोत्सव में बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे। उनका कहना है कि इस तरह का संस्कार महोत्सव प्रत्येक वर्ष किया जाता है और आगे भी किया जाता रहेगा।

You May Also Like