जम्मू कश्मीर: आतंक का मुखिया ललहारी को भारतीय सेना ने किया ढेर

Please Share

जम्मू कश्मीर: जम्मू कश्मीर  के पुलवामा जिले के त्राल में हुई मुठभेड़ में आतंक के मुखिया बने हामिद ललहारी को सेना ने मार गिराया है। ललहारी जाकिर मूसा के बाद घाटी में सक्रिय हुआ था। और अब घाटी से जाकिर मूसा ग्रुप का सफाया हो गया है।  जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पुलवामा जिले के त्राल में हुई मुठभेड़ पर जानकारी दी। जिसमें बतया गया कि त्राल में हामिद ललहारी के अलावा जैश से जुड़े नावीद टाक और जुनैद भट्ट भी मारे गए हैं।

इसके साथ ही पीसी में ये भी जानकारी दी गई कि त्राल में मारे गए आतंकी स्थानीय हैं। हामिद ललहारी आतंकी संगठन अंसार गजावत उल हिंद का कमांडर था। हामिद 2016 से सक्रिय था। उसने जाकिर मूसा के बाद आतंक की कमान संभाली थी। और इस मुठभेड़ में जाकिर मूसा ग्रुप का सफाया हो गया है।

 

You May Also Like