हिमवन्त कवि चन्द्रकुंवर बर्त्वाल स्मृति सम्मान समारोह का आयोजन

Please Share

रुद्रप्रयाग: हिमवन्त कवि चन्द्रकुंवर बर्त्वाल स्मृति सम्मान समारोह रविवार को जिला मुख्यालय पर धूमधाम से मनाया गया। कलश साहित्यिक संस्था ने समारोह का आयोजन कर आठ दिवंगत साहित्यकारों को उनकी श्रेष्ट रचनाओं के लिए सम्मानित किया।

वहीं समारोह में स्कूली बच्चों द्वारा कविता पाठ किया गया। नगर में आयोजित इस कार्यक्रम में बद्रीनाथ की आरती संग्रह लिखने वाले शिवपुरी निवासी ठाकुर धन सिंह बर्त्वाल के साथ ही प्रसिद्ध लोक गीत रामी बोराणी के रचनाकार बलदेव प्रसाद शर्मा को उनके साहित्य श्रृजन के लिए सम्मानित किया गया, जिनका सम्मान उनके परिजनों द्वारा ग्रहण किया गया। कार्यक्रम में जागा उत्तराखण्डियों गढवाली कविता संग्रह का भी विमोचन किया गया। साथ ही प्रसिद्ध वैद्य सच्चिदानन्द रतूडी स्मृति सम्मान से आठ दिवंगत साहित्यकारों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रसिद्ध रंगकर्मी डा. डीआर पुरोहित द्वारा किया गया।

You May Also Like