हावड़ा में रेल के डिब्बे जंजीरों से बांधे गए, 230 ट्रेन रद्द

Please Share

ओडिशा: चक्रवातीय तूफान ‘फानी’ पुरी (ओडिशा) के तटों पर टकरा चुका है। NDRF की सभी टीमें राहत और बचाव अभियान के लिए मुस्तैद हैं। मौसम विभाग ने बताया है कि यह तूफान ओडिशा के बाद पश्चिम बंगाल की तरफ बढ़ेगा।

फानी के खतरे को ध्यान में रखते हुए ओडिशा में करीब 10 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया है। बीती आधी रात से ही भुवनेश्वर से सभी उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। वहीं रेलवे ने 200 से ज्यादा ट्रेन रद्द कर दी हैं। इसके अलावा कोलकाता एयरपोर्ट भी शुक्रवार सुबह 9:30 बजे से शनिवार शाम 6 बजे तक बंद रहेगा।

तूफान फानी के हावड़ा स्टेशन पर रेल के डिब्बों को ट्रेक से जंजीरों से बांधा गया है। हावड़ा से 230 से भी ज्यादा ट्रेनें रद्द की गईं हैं।

You May Also Like