हरदा की पार्टी में पंहुचे सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत

Please Share

देहरादून: पूर्व सीएम हरीश रावत के न्योते पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी आम पार्टी में पंहुचे। उन्होंने जमकर आम पार्टी का आनंद लिया। उनके साथ लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी, प्रीतम भरतवाण भी नजर आ रहे थे। कार्यक्रम में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय भी पंहुचे। वो लंबे समय से हरीश रावत से नाराज चल रहे थे। उन्होंने अपनी नाराजगी कई बार सार्वजनिक बयानों में भी जाहिर की। पार्टी में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि हरेला के दौरान देहरादून में नहीं रहूंगा। इसलिए पहले ही पार्टी का आयोजन कर सभी प्रदेश वासियों को हरेला की शुभकानाएं देने का अवसर भी मिलेगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी पंहुचे। वे काफी देर तक पार्टी में ही रहे। उन्होंने आम के स्वाद का आनंद भी लिया। कांग्रेस के कई दिग्गज चेहरे भी पार्टी में नजर आए। इसके अलावा भाजपा-कांग्रेस के विधायक, अधिकारी और विभिन्न संगठनों से जुड़े लोग भी आम पार्टी में शामिल हुए। पार्टी में उत्तराखंड समेत यूपी, एमपी और दूसरे प्रदेशों के आम भी लाए गए थे। साथ ही पहाड़ी ककड़ी और रायता भी परोसा गया।

You May Also Like