गिरफ्तारी के डर से मुंबई छोड़ भागे आलोकनाथ

Please Share

नई दिल्ली: #Metoo के विवादों में घिरे आलोक नाथ गिरफ्तारी के डर से मुंबई से गायब बताये जा रहे है। जानकारी के मुताबिक इस केस के मामले में उनसे पुलिस को पूछताछ करनी थी लेकिन अब खबर आ रही है कि आलोक नाथ मुंबई छोड़कर भाग चुके हैं। जानकारी के मुताबिक,  उनके घर पर इस वक्त समन के लेटर को लेने के लिए कोई भी नहीं है।

वहीं आलोक नाथ के जानने वाले अशोक सारौगी ने जानकारी देते हुए बताया कि ‘आलोक नाथ किसी जरूरी काम से कुछ दिनों के लिए शहर से बाहर गए हैं। समन जारी जरूर किया गया है लेकिन उन्हें अब तक सौंपा नहीं गया है। वो इस सप्ताह मुंबई वापस आ जाएंगे और जरूर ही वो ओशिवारा पुलिस स्टेशन पहुंचेंगे। वो मेरे साथ हमेशा कॉन्टैक्ट में हैं।’

बता दें कि बीते दिनों महिला प्रोड्यूसर विंटा नंदा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक लम्बी पोस्ट के जरिए आलोकनाथ पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। उन्होंने लिखा था कि ‘ उन्‍होंने मेरे साथ शारीरीक दुर्व्‍यवहार किया जब मैं साल 1994 के एक मशहूर शो तारा के लिए काम कर रही थीं। उनकी पत्‍नी मेरी अच्‍छी दोस्‍त थी। हमारा एकदूसरे के घर में आना-जाना भी था।’ विंटा ने लिखा, ‘एक बार मैं उनके घर पर पार्टी में गईं। देर रात दो बजे मैं वहां से निकल गई क्‍योंकि मुझे ठीक नहीं लग रहा था।

You May Also Like