घर में घुसा 12 फीट का अजगर,लेब्राडॉर डॉग को निगला, मचा हड़कंप

Please Share

चंडीगढ़:  हरियाणा के पंचकूला में एक घर मे 12 फ़ीट लंबे अजगर के घुसने से हड़कंप मच गया। घर में घुसकर 3 महीने के लेब्रा डॉग को निगल लिया। घर के मालिक ने जब लेब्राडॉरडॉग को खोजने की कोशिश की तो उसे घर के भीतर बड़ा अजगर दिखा। तुरंत उसने स्नेक कैचर अमित को इसकी जानकारी दी।

बता दें कि पंचकूला के कैंबवाला निवासी नन्हे के घर एक अजगर घुस गया। जिसने उनके लेब्रा डॉग को निगला था। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद अजगर को उसने पकड़ा और उसे एक बॉडी में बंद कर दिया। उसके बाद उसे स्नेक कैचर अमित ने सुखना लेक के  पीछे जंगलों में छोड़ दिया।क्षेत्र में ये खबर फैलने से हड़कंप मच गया

 

You May Also Like