उत्तराखंड: घंटों बिजली गुल, शिकायत पर विभाग के कर्मचारी कर रहे दबंगई!

Please Share

सितारगंज: सितारगंज के वार्ड नंबर 6 में घंटों बिजली गुल रही। जिसकी शिकायत के बाद बिजली कर्मी तो पहुंचे, लेकिन मौके पर दबंग दिखाने लगे। यह आरोप क्षेत्रवासियों ने लगाए हैं। इस दौरान दोनों के बीच जमकर नोकझोंक भी हुई।

लोगों का आरोप है कि, क्षेत्र में ऐसी समस्या आम हो चली है। लेकिन विभाग अनदेखी कर रहा है। लोगों ने कहा कि, उन्होंने जिम्मेदार अधिकारी चंदन सिंह बिष्ट को कई बार फोन किया लेकिन उन्होंने एक भी बार फोन नहीं उठाया। साथ ही दबंगई कर रहे कर्मचारियों पर भी मौन हैं। बहरहाल सितारगंज में लोगों को आए दिन बिजली की समस्याओं से गुजरना पड़ता है।

You May Also Like