गांव-गांव जाकर भाजपा गिनाएगी मोदी सरकार की चार साल की उपलब्धियां

Please Share

पिथौरागढ़: भाजपा, मोदी सरकार के चार साल की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने में जुट गयी है। पार्टी केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर प्रत्येक ज़िले में वरिष्ठ सदस्यों की एक कमेटी बनाई गयी है, जो गांव-गांव जाकर विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से जनता तक केंद्र की उपलब्धियां पहुंचाएंगी।

पिथौरागढ़ भाजपा जिलाध्यक्ष ने मीडिया से रूबरू होते हुए बताया कि, कमेटी ज़िले के विभिन्न हिस्सों में केंद्र सरकार के कामकाज को पहुँचाएगी और जनता से संवाद करेगी। उन्होंने कहा कि, इस कार्यक्रम के माध्यम से पार्टी ने 2019 के आम चुनाव की तैयारी भी शुरू कर दी है।

You May Also Like